Faridabad : पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मंगाए अवैध हथियार; पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी, मुख्य आरोपी सहित 3 काबू

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Aug, 2026 03:56 PM

faridabad illegal weapons were procured to avenge an old rivalry police foiled

क्राइम ब्रांच की टीम ने फरीदाबाद में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे तीन बदमाशों को भारी मात्रा में

फरीदाबाद (अनिल राठी) : क्राइम ब्रांच की टीम ने फरीदाबाद में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे तीन बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी के भाई पर 2020 में दो बदमाशों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था, जिसका बदला लेने के लिए पीड़ित के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस एकत्रित किए जो समय मिलने पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

लेकिन समय रहते क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिल गई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से दो देशी पिस्टल चार मैगजीन, एक कट्टा 30 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं।  फिलहाल आरोपियों को कोर्ट ने पेश कर चार दिन की पुलिस डिमांड पर लिया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए ACP क्राइम अमन यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी बसंत जो कि संजय कॉलोनी का रहने वाला है जिसके पास से एक देशी पिस्तौल दो मैगजीन 12 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं । वहीं आकाश भी संजय कॉलोनी करने वाला है जिसके कब्जे से एक देसी कट्टा 6 जिंदा रौंद, तीसरा आरोपी योगेश जो कि पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है उसके कब्जे से भी एक देशी पिस्तौल दो मैगजीन 12 जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं।

PunjabKesari

ACP अमन के मुताबिक बीते 2020 में मुजेसर इलाके में मुख्य आरोपी बसंत के भाई विमल के ऊपर देवेंद्र और योगी ने फायरिंग कर दी थी जिससे वह घायल हो गया था इसी का बदला लेने के लिए बसंत ने प्लानिंग के तहत अन्य राज्यों से यह अवैध हथियार मंगवाए जब तक वह वारदात को अंजाम देने में सफल होते उससे पहले ही क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लग गई सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर तीनों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है ताकि अवैध हथियारों के लाने के बारे में उनसे पूछताछ किया सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!