विदेश में सपनों का अंत; जर्मनी में हरियाणवी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, प्लाॅट बेचकर पिता ने भेजा था विदेश...

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Aug, 2026 06:53 PM

dreams end abroad haryanvi man brutally stabbed to death in germany father had

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यहां के युवक विशु शर्मा (25) की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलते ही परिजन सदमे में हैं। परिजन विशु के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं, जबकि हत्या की वजह और वारदात से जुड़े तीनों आरोपियों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 पिता नीरज शर्मा ने बताया कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था। उन्होंने अपना प्लाॅट बेचकर 20 लाख रुपए में उसे पुर्तगाल भेजा था इसके एक साल बाद विशु फ्रांस चला गया, 6 महीने फौज की ट्रनिंग ली व एक साल तक फ्रांस आर्मी में रहा। साल बाद यहां से नौकरी छोड़कर जर्मनी आ गया ।

PunjabKesari

बता दें कि विशु डिलीवरी का काम करता था उसने अपनी एक टीम बना रखी थी। ये टीम विशु के अंडर काम करती थी। नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनकी विशु के साथ बातचीत हुई थी। नॉर्मल बातचीत के बाद विशु अपने काम पर लौट गया। कल मंगलवार को उनकी विशु के साथ कोई बातचीत नहीं हुई आज सुबह इस अनहोनी की खबर मिली।

यह दुख भरी खबर मिलने के बाद विशु की बहन भी सदमे में है क्योंकि उसे भाई ने कहा था कि रक्षाबंधन पर उसे अंगूठी गिफ्ट करेगा लेकिन अब वह रक्षा सूत्र किसे बांधेगी यह सोच सोच कर वह परेशान है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!