Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2026 10:04 AM

: हरियाणा और एनसीआर में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिनभर उमस बनी रही। प्रदेश में मेवात को छोड़कर कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई।
हिसार: हरियाणा और एनसीआर में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिनभर उमस बनी रही। प्रदेश में मेवात को छोड़कर कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 14 और 15 अगस्त को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के दक्षिणी व कुछ पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
16 अगस्त के बाद मानसून टर्फ के तराई क्षेत्रों की ओर बढ़ने से प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना रहेगी। बुधवार को प्रदेश में लगभग मौसम सूखा रहा। केवल मेवात में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।