शराब पार्टी बनी मौत की वजह, बहस के बाद दोस्त ने सिर पर दे मारी ईंट...32 वर्षीय ओमबीर की मौके पर ही मौत

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2026 10:54 AM

after an argument a friend hit him on the head with a brick

गांव भापडौदा में सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर 32 वर्षीय युवक ने पार्टी की और इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावर ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया

बहादुरगढ़: गांव भापडौदा में सोमवार रात दोस्तों के साथ पशुबाड़े में बैठकर 32 वर्षीय युवक ने पार्टी की और इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावर ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे युवक मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में गांव काही एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान ओमबीर निवासी भापडौदा हुई है।

जानकारी अनुसार ओमबीर खेतीबाड़ी करता था। सोमवार रात वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ पशुबाड़े में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पार्टी का माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया।

पार्टी में शामिल किसी युवक ने ओमबीर के सिर में ईंट मार दी। वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर हमले में इस्तेमाल की गई ईंट भी पड़ी मिली। इसी झगड़े में अमित भी घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!