गाड़ी पुरानी है तो सावधान! अब Old Vehicles को नहीं मिलेगा Petrol -Diesel, नंबर प्लेट से मिल जाएगी पूरी जानकारी

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2026 08:31 AM

old vehicles will not get petrol and diesel in haryana

दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी कैमरों के जरिए 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पैट्रोल वाहनों की पहचान की  तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए  सरकार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट  रिकगनेशन कैमरा (ए.एन.पी.आर.)

चंडीगढ़: दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा में भी कैमरों के जरिए 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पैट्रोल वाहनों की पहचान की  तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए  सरकार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट  रिकगनेशन कैमरा (ए.एन.पी.आर.) खरीदने जा रही है। करीब एक साल पुराने परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  मंजूरी दे दी है।

सी.एम. की मंजूरी के बाद अब परिवहन विभाग ए.एन.पी.आर. कैमरों की खरीद के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पहले चरण में ये कैमरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 4 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, - सोनीपत और झज्जर के पैट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे। जहां इन कैमरों की मदद से वाहन कितना पुराना  है यह पता लगाया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें पैट्रोल, डीजल या सी.एन.जी. दिया जाएगा।

 

दरअसल एन.जी.टी. ने 7 अप्रैल 2015 को निर्देश दिया था कि पुराने न वाहनों को एन.सी.आर. में चलने की अनुमति न दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने भी 29 अक्तूबर 2018 के अपने आदेश में कहा था कि ऐसे एंड ऑफ लाइफ (ई.ओ.एल.) वाहन । एन.सी.आर. में नहीं चलेंगे। इसके के बाद ये प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चलती आ रही है। अब सरकार ने नं फिर से एक बार तेजी से इस ओर काम करना शुरू कर दिया है।

पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में लगेंगे कैमरे
हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 4 जिलों में ए.एन.पी.आर. कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत शामिल हैं। इन चारों जिलों में करीब 679 पैट्रोल पंप हैं जहां इन कैमरों को इंस्टॉल किया जाएगा। इन 4 जिलों के लिए कैमरा खरीदने में करीब 40 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। पहले चरण में ट्रायल सफल होने के बाद एन.सी.आर. के सभी 14 जिलों में कैमरे लगाए जाएंगे।



इस तरह से काम करता है ए.एन.पी.आर. कैमरा
ए.एन.पी. आर. एक विशेषप्रकार के कैमरे होते हैं जो वाहनों की नंबर प्लेटों को ऑटोमैटिक रूप से पहचानने और पढ़ने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये कैमरे ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग करके नंबर प्लेट की छवियों को डिजिटल टैक्स्ट में बदलते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही को ट्रैक करने, यातायात प्रबंधन, कानून प्रवर्तन और अन्य उद्देश्यों के लिए जानकारी एकत्रित की जा सकती है। इससे नंबर प्लेटों की इमेज कैप्चर की जाती है।

पैट्रोल पंप पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरा लगने के बाद 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पैट्रोल के वाहन की पहचान पंप के एंट्री प्वाइंट पर ही हो जाएगी। सॉफ्टवेयर की मदद से संबंधित वाहन की पूरी जानकारी मिलेगी।


ए.एन.पी.आर. कैमरा लगाने के लिए जल्द शुरू होगी टैंडर प्रक्रिया: विज
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत सरकार और एन जीटी के आदेशों पर एन.सी. आर. क्षेत्र में डीजल के 10 और पैट्रोल के 15 साल पुराने चाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने एन.सी. आर. के 4 जिलों के पैट्रोल पंपों पर ए.एन. पी. आर. कैमरे लगाने जा रही है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने ही दे दी है और जल्द ही टैंडर मंजूरी देव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!