Rewari: भारी बारिश का कहर, जर्जर मकान ढहने से महिला गंभीर रूप से घायल... हालत गंभीर

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2026 12:22 PM

woman critically injured after dilapidated house collapses

जिले के गांव कोहारड़ में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण एक मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद म

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  जिले के गांव कोहारड़ में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण एक मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला मलबे की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार, महिला ज्योति घटना के समय घर के भीतर घरेलू कार्य कर रही थी। तभी बारिश के चलते मकान की छत और दीवार अचानक ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ज्योति को तत्काल उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को जर्जर भवनों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने भी बारिश के मौसम में पुराने और कमजोर मकानों की सुरक्षा जांच कराने की आवश्यकता जताई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!