रेवाड़ी हाईटेक जेल बनी जंग का मैदान: गिनती की बात पर भिड़े 2 गुट, लात-घूंसे चले; 3 बंदी अस्पताल में भर्ती

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2026 10:31 AM

rewari high tech jail turns into a battleground

गांव फिदेड़ी स्थित हाईटैक जेल में बैरकों में बंद 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। जेल के सुरक्षा गार्द ने दोनों गुटों को काबू कर मामले को शांत किया। सदर थाना पुलिस ने 9 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रेवाड़ी: गांव फिदेड़ी स्थित हाईटैक जेल में बैरकों में बंद 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। जेल के सुरक्षा गार्द ने दोनों गुटों को काबू कर मामले को शांत किया। सदर थाना पुलिस ने 9 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में 3 बंदी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार रेवाड़ी के वेदप्रकाश व इन्द्र तथा गुरुग्राम बधवाड़ी का रोशन जेल के बैरक नंबर 2 में बंद थे। बैरक नंबर 3 में रेवाड़ी के गांव माजरा का सरपंच रविन्द्र हाथी, महेन्द्रगढ़ के सचिन, दीपक, गुर्जरवास के तरुण, बहरोड राजस्थान के साहिल, सोनीपत के साहिल बंद थे। देर शाम को बंदियों की गिनती की जाती है। इसके लिए रोशन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रोशन ने पहले बैरक नंबर 2 का गेट खोला तो बैरक नंबर 3 में बंद रविन्द्र हाथी व उनके साथी नाराज हो गए। बैरक नंबर 2 की गिनती के बाद जब रोशन ने बैरक नंबर 3 का गेट खोला तो रविन्द्र हाथी व उसके साथियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। हमले में रोशन के साथ-साथ बीच-बचाव करने आए बंदी वेदप्रकाश व इंद्र घायल हो गए।

शिकायत जेल अधीक्षक परमिन्द्र भारद्वाज ने सदर थाना पुलिस को दी और रविन्द्र हाथी, सचिन, दीपक, तरुण, साहिल, शीशपाल, नवीन, सोनू, साहिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। सदर थाना एस.एच.ओ. राकेश कुमार ने कहा कि जेल में हुए झगड़े को लेकर 9 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!