कुंडली बॉर्डर पर सख्ती, वाहनों की सघन चैकिंग...पुलिस ने बढ़ाई चौकसी; जानिए क्या वजह

Edited By Harman, Updated: 20 Jul, 2026 12:23 PM

strictness at kundali border checking of vehicles jantar mantar protest

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सोनीपत-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नेशनल हाईवे 44 पर कुंडली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर

सोनीपत (सन्नी मलिक) : जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सोनीपत-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।नेशनल हाईवे 44 पर कुंडली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ।पुलिस के आला अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं। सोनीपत पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!