जेल के बाहर 'आज़ादी' का द एंड, यमुनानगर जेल से छूटते ही यूपी पुलिस ने आरिफ मेवात को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 10:10 AM

up police arrest arif mewat immediately upon his release from yamunanagar jail

जिला जेल से सोमवार शाम रिहा हुए शातिर ट्रक चोर आरिफ मेवात की आजादी कुछ ही मिनटों की साबित हुई। जेल के बाहर पहले से मौजूद उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना भवन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यमुनानगर: जिला जेल से सोमवार शाम रिहा हुए शातिर ट्रक चोर आरिफ मेवात की आजादी कुछ ही मिनटों की साबित हुई। जेल के बाहर पहले से मौजूद उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना भवन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरिफ यू.पी. में दर्ज एक आपराधिक मामले में वांछित बताया जा रहा है।

सूत्रों अनुसार आरोपी की रिहाई की सूचना मिलने के बाद थाना भवन पुलिस ने यमुनानगर पहुंचकर जेल के बाहर निगरानी शुरू कर दी थी। जैसेही आरिफ जेल से बाहर आया पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया व उसे शामली ले गई। पुलिस का कहना है कि आरिफ ट्रक चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है और उससे कई मामलों में पूछताछ की जाएगी। पुलिस उसके आपराधिक नैटवर्क और अन्य साथियों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!