दिल्ली-कटरा हाईवे सील: पंजाब से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने की तैयारी, बैरिकेडिंग लगाई...यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 10:48 AM

preparations underway to stop farmers heading from punjab to delhi

किसानों के 21 जुलाई को प्रस्तावित दिल्ली कूच और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में बुलाई गई महापंचायत से पहले सोमवार को कैथल के बरटा गांव के पास दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था

कैथल: किसानों के 21 जुलाई को प्रस्तावित दिल्ली कूच और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में बुलाई गई महापंचायत से पहले सोमवार को कैथल के बरटा गांव के पास दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है और पंजाब की ओर से आने वाले किसानों को रोकने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के बीच आवाजाही करने वाले हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। 

PunjabKesari
मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन लगातार वाहनों की निगरानी कर रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसानों के जत्थों के दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। जाम के कारण छोटे वाहन, बसें और मालवाहक वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि वे कई घंटों से जाम में फंसे हैं और वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह सुगम नहीं हैं।

PunjabKesari

किसान संगठनों ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में महापंचायत का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!