स्कूल के छात्र की खूनी करतूत: टीचर को फोन पर दी धमकी, फिर रास्ते में किया हमला... CCTV में कैद वारदात

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2026 06:14 PM

teacher threatened over the phone then attacked on the way

नरवाना के डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने फिजिक्स अध्यापक सतीश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

जींद: नरवाना के डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने फिजिक्स अध्यापक सतीश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

अध्यापक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक किशोर डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा है। छात्र ने पहले भी कई बार स्कूल के शिक्षकों को धमकी दी थी। उसे स्कूल से निष्कासित भी किया गया था। 21 जुलाई की सुबह अध्यापक के व्हाट्सएप पर कॉल आई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। का आर्टस का छात्र है। वह झगड़ालू और अनुशासनहीन स्वभाव का है।

शाम को छह बजे जब वह अपने घर जा रहे थे, तभी किशोर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान जब अध्यापक ने पीछे मुड़कर देखा तो छात्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से भाग गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घायल अध्यापक को तुरंत सरकारी अस्पताल नरवाना ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जींद रेफर किया गया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!