हांसी जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रोहित गिरफ्तार, पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस बरामद

Edited By Harman, Updated: 23 Jul, 2026 08:24 AM

hansi gym trainer kapil murder case  accused rohit arrested in police encounter

हांसी में कुछ दिन पहले चर्चित जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल...

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में कुछ दिन पहले चर्चित जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरटाना निवासी 27 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपिल हत्याकांड का आरोपी गांव के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी की एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोहित के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और करीब 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

11 जून को हुई थी सनसनीखेज हत्या

गौरतलब है कि 11 जून की सुबह करीब छह बजे जिम ट्रेनर कपिल अपने जिम के करीब 10 बच्चों को दौड़ की प्रैक्टिस करवाते हुए फव्वारा चौक के पास पहुंचा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गंभीर रूप से घायल कपिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे और तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। अब मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के पूरे नेटवर्क का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!