Rain Alert : रहें सावधान...हरियाणा में अगले 3 दिन भारी, IMD ने जारी किया भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 20 Jul, 2026 09:23 AM

heavy rain and storm alert in haryana for next 3 days

हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में आज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज  प्रदेश के कई जिलों में जारी किया है। आज से तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में आज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज  प्रदेश के कई जिलों में जारी किया है। आज से तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। 

आंधी-तूफान की चेतावनी, लोग रहें सावधान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में तेज हवाएं चलेंगी। इससे पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। जिसके कारण लोग बाहर आते-जाते समय सावधानी बरतें। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन दिनों तक यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है।

पिछले 24 घंटे में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  भीषण गर्मी और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि आज रात से इसमें बड़ी गिरावट आएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!