बैंक घोटाले के आरोपी IAS को निलंबन में भी VVIP सहूलियत! PS और नाजिर पर गिरी गाज

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 11:15 AM

ias officer accused in bank scam enjoys vvip perks even while under suspension

बैंक घोटाले के आरोप में निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी प्रदीप डागर को गाड़ी और चालक उपलब्ध कराने के मामले में परिवहन विभाग ने निजी सचिव (पीएस) और नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

चंडीगढ़: बैंक घोटाले के आरोप में निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी प्रदीप डागर को गाड़ी और चालक उपलब्ध कराने के मामले में परिवहन विभाग ने निजी सचिव (पीएस) और नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जल्द ही विभागीय नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर दूसरा नोटिस दिया जाएगा।

इस प्रकरण में जांच भी शुरू हो गई है। जांच पूरी होने तक फिलहाल दोनों के स्टेशन भी बदले गए हैं। बैंक घोटाले के मामले में सीबीआई ने जून माह में गुरुग्राम स्थित प्रदीप डागर के आवास पर छापा डाला था। वहां सरकारी गाड़ी और चालक तैनात मिला था।

प्रदीप डागर निलंबन से पहले राज्य परिवहन विभाग में निदेशक पद पर तैनात थे। सीबीआई ने चालक से उसकी तैनाती को लेकर पूछताछ की तो उसने निदेशालय में प्रदीप डागर के निजी सचिव के के आदेश का हवाला दिया। यह भी आरोप हैं कि निलंबन अवधि के दौरान गाड़ी में इस्तेमाल होने वाले ईंधन का खर्चा नाजिर उठा रहा था। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी कार्यालय से निर्देश मिले। जांच प्रभावित न हो इसलिए निजी सचिव को मुख्यालय के बजाय गवर्नमेंट सेंट्रल वर्कशॉप (जीसीडब्ल्यू) और नाजिर को चंडीगढ़ डिपो में भेज दिया गया है।


परिवहन विभाग ने प्रदीप डागर के निजी सचिव और नाजिर से मांगा जवाब
निजी सचिव और नाजिर को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस दिया गया है। तुरंत उन्हें संबंधित प्रकरण में अपना पक्ष रखने को कहा है। यदि तत्काल जवाब नहीं दिया जाता है तो दूसरा नोटिस जारी करेंगे। फिर आगामी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, निदेशक, राज्य परिवहन विभाग हरियाणा

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!