बैंक घोटाला: ED की रडार पर शहर के 5 बड़े ज्वेलर्स, कारोबारियों के खंगाले जा रहे खाते

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 08:58 AM

bank fraud 5 major city jewelers on ed s radar

: आईडीएफसी बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी ट्रेल की जांच का दायरा बढ़ाते हुए शहर के पांच बड़े ज्वेलर्स को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि घोटाले से जुड़े

चंडीगढ़: आईडीएफसी बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी ट्रेल की जांच का दायरा बढ़ाते हुए शहर के पांच बड़े ज्वेलर्स को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये सोना, हीरे और अन्य बहुमूल्य आभूषणों की खरीद के साथ-साथ बेनामी कंपनियों के माध्यम से इधर-अधिक बैंक लेनदेन (एंट्री) की गहन उधर किए गए।

इसी कड़ी में आयकर विभाग और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीमें भी सक्रिय हैं और 1,000 से जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां ज्वेलर्स के बैंक खातों, भुगतान के स्रोत, बिलिंग पैटर्न, जीएसटी रिकॉर्ड, नकद एवं डिजिटल लेनदेन सहित सभी वित्तीय दस्तावेजों का मिलान कर रही हैं।

यह भी जांच की जा रही है कि कहीं फर्जी कंपनियों और शेल एंटिटी के माध्यम से रकम को वैध दिखाने का प्रयास तो नहीं किया गया। जांच में यदि संदिग्ध लेनदेन या मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य मिलते हैं ल तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!