रिटायरमेंट से महज 15 दिन पहले बड़ी गाज, गलत तरीके से बच्चों का पढ़ाई भत्ता वसूलने पर सहायक सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2026 09:44 AM

major blow just 15 days before retirement

हरियाणा उद्यान निदेशालय पंचकूला में तैनात सहायक सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। सतबीर को 15 दिन बाद सेवानिवृत्त होना था। निलंबित सहायक पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भ

चंडीगढ़: हरियाणा उद्यान निदेशालय पंचकूला में तैनात सहायक सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। सतबीर को 15 दिन बाद सेवानिवृत्त होना था। निलंबित सहायक पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भत्ता गलत तरीके से लिया। इसके बाद कृषि व किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव ने निलंबन के आदेश जारी करने के साथ ही संबंधित कर्मी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विभाग के अतिरिक्त सचिव विजयेंद्र कुमार के जारी आदेशों के अनुसार धारा-7 में कार्रवाई की गई है। आरोप हैं कि उन्होंने मार्च 2011 से मार्च 2023 के बीच बच्चों की शिक्षा भत्ता गलत तरीके से लिया। विभागीय जानकारों का कहना है कि नियमानुसार दो से अधिक बच्चों को शिक्षा भत्ता नहीं मिलता है मगर संबंधित कर्मी ने विभाग को गुमराह करके शिक्षा भत्ता ले लिया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!