Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jul, 2026 07:29 PM

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर उत्साह चरम पर है। पंजाब केसरी टीवी ने विशेष रिपोर्ट के माध्यम से इस अत्याधुनिक ट्रेन की अंदरूनी और बाहरी व्यवस्थाओं
जींद (अमनदीप पिलानिया) : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर उत्साह चरम पर है। पंजाब केसरी टीवी ने विशेष रिपोर्ट के माध्यम से इस अत्याधुनिक ट्रेन की अंदरूनी और बाहरी व्यवस्थाओं की खास झलक दर्शकों को दिखाई। रिपोर्ट में ट्रेन की आधुनिक सुविधाओं, पर्यावरण अनुकूल तकनीक और यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी और एक बार में लगभग 2600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। आम यात्रियों के लिए इसका किराया करीब 25 रुपये रखा गया है, जिससे लोगों को किफायती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा।

हाइड्रोजन ईंधन से संचालित यह ट्रेन प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था की दिशा में भारत का बड़ा कदम मानी जा रही है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 कोच लगाए गए हैं, जबकि इसकी तकनीक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी है।
पंजाब केसरी टीवी की विशेष रिपोर्ट में ट्रेन के कोच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा सुविधाओं और हाइड्रोजन तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से दिखाया गया। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना भारत में ग्रीन मोबिलिटी को नई पहचान देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन और रैली स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारतीय रेलवे के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)