जादू के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दे रहा सम्राट शंकर का शो : अशोक छाबड़ा

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2026 07:43 PM

samrat shankar s show conveys an effective message of social awareness through

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के सभागार में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो का आयोजन किया जा रहा है

जींद:  सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से अमृतकाल जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के सभागार में विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो का आयोजन किया जा रहा है। शो के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है जादू : अशोक छाबड़ा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लोक कलाओं एवं पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा अमृतकाल जागरूकता अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि जब मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार और जनहित के संदेशों को जोड़ा जाता है, तो उनका प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर अधिक गहरा पड़ता है। सम्राट शंकर का जादू शो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का भी प्रभावी मंच है।

PunjabKesari
छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जादू के माध्यम से सामाजिक संदेशों को रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना जागरूकता का अभिनव माध्यम है। विशेषकर बच्चों और युवाओं के बीच ऐसे कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े संदेशों को सरल, रोचक और प्रभावी माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
शो के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी रोमांचकारी, हैरतअंगेज और आकर्षक जादुई प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार में मौजूद दर्शकों ने विभिन्न जादुई प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम के दौरान उत्साह देखने को मिला। जादू की प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!