हरियाणा में गर्मी और उमस का डबल अटैक, दो दिन छाए रहेंगे बादल पर बारिश नहीं...जानें किस तारीख से बरसेंगे बदरा

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2026 08:27 AM

haryana faces a double whammy of heat and humidity

मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ने से प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रू

हिसार :  मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ने से प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 जुलाई से मानसून के दोवारा सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में 19 से 25 जुलाई के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश का दौर थमने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया है। आर्द्रता अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार और रोहतक में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

गुरुग्राम में सबसे कम 25.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 17, 18 और 19 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 और 21 जुलाई को कई क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा व एनसीआर में जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश होने की संभावना हैं। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 19 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!