हाईवे पर सफर करने से पहले ढीली कर लें जेब! हरियाणा में ₹30 तक महंगा हुआ टोल, देखें अपनी कार का नया रेट

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2026 09:08 AM

toll rates in haryana have gone up by as much as 30

हरियाणा में टोल के दाम 5 से 35 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हिसार व इसके आसपास के जिलों में आते छह टोल प्लाजा में दाम 15 जुलाई व कुरुक्षेत्र के समीप एनएच-152 स्थित थाना टोल प्लाजा पर 14 जुलाई से संशोधित टोल दरें लागू हो गई हैं।

हिसार/रेवाड़ी/करनाल: हरियाणा में टोल के दाम 5 से 35 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हिसार व इसके आसपास के जिलों में आते छह टोल प्लाजा में दाम 15 जुलाई व कुरुक्षेत्र के समीप एनएच-152 स्थित थाना टोल प्लाजा पर 14 जुलाई से संशोधित टोल दरें लागू हो गई हैं।

पानीपत से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44, रोहतक-जींद हाईवे और हरिद्वार हाईवे पर पड़ने वाले तीन टोल प्लाजा पर नई दरें वीरवार सुबह आठ बजे से लागू होंगी। रोहतक-बावल खंड स्थित गंगायचा जाट टोल पर भी 16 जुलाई से ही लागू होंगी।

जून में आए महंगाई के आंकड़ों के आधार पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल की दरों में संशोधन किया है। मई में खुदरा महंगाई का आंकड़ा 3.93 फीसदी था। जून में यह 4.38 तक पहुंच गया। इससे पहले एनएचएआई की ओर से एक अप्रैल

अधिकांश टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि भारी वाहनों की कुछ श्रेणियों में यह बढ़ोतरी 30 से 35 रुपये तक पहुंची है। कार और हल्के वाहनों की दरें कई टोल प्लाजा पर 5 रुपये बढ़ीं, जबकि कुछ स्थानों पर इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

2026 को टोल रेट में 5 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र के अनुसार टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टल दरें प्रस्तावित की गई हैं ।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!