दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी पर बदमाशों का हमला,लहूलुहान कर मरा समझ छोड़कर भागे... बाजार में दहशत!

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2026 10:54 AM

lamination shopkeeper attacked with a sharp edged weapon

शहर में सोमवार रात 10-12 युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन पर गहरा वार हुआ जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा

सिरसा: शहर में सोमवार रात 10-12 युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन पर गहरा वार हुआ जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। गुरु तेग बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली में रात करीब 8:30 बजे तेजधार हथियारों से लैस 10-12 युवक पहुंचे। यहीं लैमिनेशन की दुकान चलाने वाले करतार सिंह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक हमलावर ने करतार सिंह की गर्दन पर तेजधार

हथियार से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पु लिस के अनुसार करतार सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!