Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Jul, 2026 04:17 PM

हरियाणा के हिसार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप
हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गांव निवासी बलजीत उर्फ दानू (40) उसकी पत्नी दर्शना (36) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बलजीत गांव मायड़ में डीजे की दुकान चलाता था।अभी तक घटना के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीं घटना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
बता दें कि मृतक दंपती के दो बेटे हैं मोहित (16 वर्ष) और अंशुल (13 वर्ष)। इस दर्दनाक घटना से दोनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतका दर्शना जिला हांसी के गांव जीतपुरा की रहने वाली थी। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही थाना सदर हिसार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इस पूरे मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)