JJP के छात्र संगठन इनसो में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, इनसो के 64 पदाधिकारी घोषित...देखें लिस्ट

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jul, 2026 05:45 PM

important appointments in jjp s student organization inso 64 inso office bearer

जननायक जनता पार्टी (JJP) के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से

 चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी (JJP) के छात्र संगठन इनसो ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इनसो के 64 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

इनसो ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हरिकेश ढांडा, बलराज देशवाल, सत्येंद्र झाबुआ और कृष्ण सरोहा को नियुक्त किया हैं। राजेंद्र जेलदार, हरेंद्र बेनीवाल, नरेंद्र लांबा और महिपाल नंबरदार गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं अज्जू घणघस इनसो के प्रदेश प्रधान महासचिव होंगे।
 
इनसो में प्रदेश महासचिव के पद पर मोहित शर्मा, उर्वशी अरोड़ा और अंकित छारा को नियुक्त किया गया हैं। संकेत जुली को प्रदेश संगठन सचिव और विकास मलिक व चंद्रकांत शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया हैं। पूनम रेढू, विनय धतरवाल, सूर्यांश शर्मा, रजत गुर्जर, सोहित गुर्जर, अनुज श्योराण और अपूर्व यादव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं मिलाप नायडू, योगेश गिरी, हिमांशु धनाना और रोहित सोनी इनसो के प्रदेश संयुक्त सचिव होंगे।
 
इनसो ने भिवानी जिले में प्रदीप, हिसार में रोहित बेरवाल, झज्जर में हितेश शर्मा, कुरुक्षेत्र में शिवांश शर्मा, पानीपत में गोपाल जांगड़ा और सोनीपत में शुभम नैन को जिला चेयरमैन बनाया हैं। वहीं अंबाला में अरमान सुल्लर, भिवानी में जयदीप ग्रेवाल, दादरी में संजीव काकरोली और फतेहाबाद में नकुल ज्याणी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इसी तरह गुरुग्राम में विक्रांत कटारिया, हांसी में अजय सोलठ, हिसार में दीपक घणघस, झज्जर में दीपक गुलिया, जींद में अंकित सिहाग, कैथल में सुनील नरड़, करनाल में गुरदीप श्योराण, कुरुक्षेत्र में विक्रांत, महेंद्रगढ़ में ईशु तंवर, नूंह में वंश कटारिया, पलवल में सुशांत मलिक, पंचकुला में मोहित गुर्जर, रेवाड़ी में आजाद पटेल, रोहतक में विशाल दलाल, सिरसा में धीरा गिल, सोनीपत में हर्ष दहिया और यमुनानगर में अंशिक रूहल इनसो के जिला अध्यक्ष होंगे।
 
इनके अलावा इनसो ने अनेक विश्वविद्यालयों में चेयरमैन और प्रधानों की भी नियुक्तियां की हैं। इनमें चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी में रोहित सांगवान को चेयरमैन व सपना को महिला प्रधान और दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सोनीपत में वंश त्यागी को चेयरमैन व प्रतीक छिकारा को प्रधान बनाया हैं।

वहीं गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में नितेश झांगू, चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में आतिश रेढू, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में विशेष अहलावत, चौ. देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा में कपिल यादव, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मनवीर किरमच और सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा महेंद्रगढ़ में अमित यादव अदलपुर इनसो के प्रधान होंगे।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!