भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी नियुक्त करेगी मंडल अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने राव नरेंद्र सिंह से मांगी नामों की लिस्ट

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Jul, 2026 07:50 PM

congress will also appoint mandal president on the lines of bjp state incharge

हरियाणा में संगठन सृजन में लगी कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां करने की तैयारी

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में संगठन सृजन में लगी कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां करने की तैयारी में है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह से संभावित मंडल अध्यक्षों के नाम मांगे हैं। संभावना है कि इस माह के अंत तक लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। 

भाजपा नें हरियाणा में कुल 377 मंडल अध्यक्ष बना रखे हैंं। किसी जिले में पंद्रह मंडल बनाए गए हैं तो किसी में पंद्रह से कम और अधिक भी हैं। पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष मुख्य कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। संगठन में मजबूत करने में लगी कांग्रेस भी जिलाध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष बनाने के बाद कई गांवों तथा शहरों की कालोनियों को जोड़कर हर जिले में मंडल बनाने जा रही है। इनकी संख्या 400 के आसपास होगी।

मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी हर चुनावी बूथ पर बूथ पालक भी बनाएगी। हालांकि अभी पार्टी प्रदेश में सभी ब्लाक अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है। एक लिस्ट अभी पार्टी नेताओं तथा जिलाध्यक्षों की आपसी सहमति नहीं होने के चलते जारी नहीं हो सकी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि संगठन शहर से लेकर गांव-गांव तक मजबूत हो। 

पार्टी नेतृत्व की इच्छा के अनुरूप ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय सतीशचंद्र दत्त ने मंडल अध्यक्ष बनवाने की पहल की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के नाम पर विचार आरंभ कर दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!