Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Jul, 2026 08:14 PM

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कांग्रेस आज राज्य सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन
हरियाणा डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कांग्रेस आज रात 9 बजे राज्य सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राजभवन का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस प्रभारी सुनील दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे।
बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता थोड़ी देर में हरियाणा कांग्रेस भवन से राजभवन के लिए कूच करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)