जींद की धरती से PM Modi ने दी 14 हजार करोड़ की सौगात, मुर्रा भैंस के दूध और घेवर का भी किया जिक्र

Edited By Harman, Updated: 17 Jul, 2026 01:32 PM

pm modi gifts projects worth 14 000 crore from the soil of jind

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नया इतिहास रच दिया है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस पवित्र धरती पर आकर मन गद गद हो गया। यो कोई साधारण धरती ना सै, यो धरती इतिहास...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नया इतिहास रच दिया है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस पवित्र धरती पर आकर मन गद गद हो गया। यो कोई साधारण धरती ना सै, यो धरती इतिहास वीरता धर्म और गौरव की धरती सै। शक्तिपीठ माता जयंती का आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है।  मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोंखा खोलने जैसा है। कई दशक पहले संगठन के काम से मैं पहली बार जींद आया था, आपने जो प्रेम दिया मैं भूला नहीं।

मुर्रा भैंस के दूध और घेवर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा," मुर्रा भैंस का दूध और घी मैं भूला नहीं हूं, यहां का घेवर .. ये वो यादें हैं जो जींद से जुड़ ही जाती हैं। इतने सालों में जींद का घी और जींद घेवर तो नहीं बदला लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं।आज जींद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।आज यहां से देश को पहली हाईड्रोजन ट्रेन मिली है। जैसे बॉम्बे से ठाणे देश की पहली ट्रेन आज भी याद की जाती है, वैसे ही जींद के लिए हाईड्रोजन ट्रेन याद की जाएगी।"

जींद के लोगों का स्वच्छता का भी दिलाया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं, क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा होगा क्या... मोदी के आने की जरूरत नहीं है केवल आप तय कर लीजिए कि स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे। स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।"

 हाईड्रोजन ट्रेन के साथ दी 14 हजार करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने कहा, "आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है...इससे हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी। इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।'

"जींद- सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू हुआ भारतीय रेलवे का नया युग"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय  रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जींद अब देश का ऐसा जिला बन गया है 5-5 नेशनल हाईवे से कनेक्टेड है, इससे किसानों पशुपालकों और युवाओं को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21 वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेल ने भी 21वीं तकनीकी में एक बड़ा स्टेप लिया है आज जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन चली है अभी ये सफल 90 किमी का है लेकिन भविष्य इसका विस्तार होने की बहुत सी संभावनाएं हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!