Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Jul, 2026 06:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली में VVIP ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के ESI सुभाष की हार्ट अटैक से मौत
जींद (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली में VVIP ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के ESI सुभाष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रैली के समापन के बाद जींद पुलिस लाइन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि मृतक 52 वर्षीय सुभाष सिरसा जिले के गांव लाडवी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया कि सुभाष की ड्यूटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लगी थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह जींद पुलिस लाइन में घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जींद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और हार्ट अटैक के कारण मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिसकर्मी सुल्तान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि VVIP ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सुभाष की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)