जींद पहुंचे CM सैनी, PM मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Harman, Updated: 08 Jul, 2026 06:19 PM

cm saini reached jind and reviewed the preparations for pm modi s proposed visit

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के लिए तैयारियों का जायजा लेने जींद पहुंचे। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर ही उन्हें...

हरियाणा डेस्क : प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के लिए तैयारियों का जायजा लेने जींद पहुंचे। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर ही उन्हें दिशानिर्देश दिए है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद पहुंचेंगे और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे जींद पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम जींद के नए बस स्टैंड के सामने आयोजित किया जाएगा, जहां से वे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस होगी और प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देगी।  इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!