Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2026 11:56 AM

जिले के भैंसी माजरा गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने खेत में आया था। यहां पड़ोसी के खेत में बने 15 फीट गहरे ओपन टैंक से उसका शव बरामद हुआ।
कुरुक्षेत्र(रणदीप): जिले के भैंसी माजरा गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने खेत में आया था। यहां पड़ोसी के खेत में बने 15 फीट गहरे ओपन टैंक से उसका शव बरामद हुआ। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक और कपड़े देखने के बाद ही युवक की तलाश शुरू की गई। मृतक की पहचान 35 साल के नवीन कुमार निवासी भैंसी माजरा गांव के रूप में हुई है। नवीन खेती-बाड़ी करता था। गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार उर्फ राजू का भतीजा था। नवीन अपने पीछे पत्नी और एक बेटा-बेटी को छोड़ गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नवीन कल शाम अपने घर से खेत पर आया था। उसके पड़ोसी ने उसके खेत के साथ ही पॉलीहाउस बना हुआ है। इस पॉलीहाउस में सिंचाई के लिए पड़ोसी ने खेत में करीब 15 फीट गहरा ओपन टैंक बनाया गया है, जिसमें पानी जमा रहता है। इसी टैंक से नवीन का शव निकाला गया।
नवीन पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन टैंक में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
ईधर उसका पड़ोसी भी कुछ देर बात अपने खेत आ गया। यहां उसने टैंक के पास नवीन की बाइक खेत में खड़ी देखी। आसपास तलाश करने पर टैंक के किनारे कपड़े और चप्पल पड़े मिले। काफी देर तक नवीन दिखाई नहीं दिया तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसने तुरंत नवीन के परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने टैंक में उतरकर काफी कोशिश के बाद नवीन का शव बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है।