Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2026 09:17 AM

एक गांव स्थित सरकारी स्कूल गई छात्रा को युवक बहलाकर घर ले गया और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा के पिता ने महिला थाने में शिकायत दी। नामजद के साथ मामले में उसकी मां, 2 भाइयों
यमुनानगर: एक गांव स्थित सरकारी स्कूल गई छात्रा को युवक बहलाकर घर ले गया और बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा के पिता ने महिला थाने में शिकायत दी। नामजद के साथ मामले में उसकी मां, 2 भाइयों व 3 साथियों पर भी आरोप लगाए। महिला पुलिस ने आरोपी सहित उसकी मां, दोनों भाइयों समेत 7 लोगों को नामजद कर लिया।
साढौरा के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 3 बेटियां क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल जाते व लौटते समय यासीन माजरी गांव निवासी अंसुल, वंश व मनदीप व खेरड़ा खुर्द निवासी वंश बेटियों का पीछा करते थे। बेटियों से छेड़खानी व अश्लील टिप्पणियां करते थे।
शाम में गांव आकर घर के बाहर बाइकों पर चक्कर लगाते व ललकारते थे। विरोध करने पर भतीजे को जान से मारने की धमकी दी गई। अंसुल की मां किरण व उसके भाई आर्यन व अनुज से बात की, पर उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह अंसुल बेटियों के स्कूल पहुंचा और किसी बहाने से उनकी 17 वर्षीय बेटी को बाइक पर घर ले गया। आरोप है कि वहां बेटी को कमरे में बंद कर अंसुल ने दुष्कर्म किया जबकि उसके दोनों भाई व अन्य साथी बाहर पहरा देते रहे। डेढ़ घंटे बाद बेटी को स्कूल के बाहर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई। आरोपित पहले भी 2-3 बार बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुके हैं।