ITI Admission: पहले चरण में 'इलेक्ट्रिशियन' और 'COPA' बने छात्रों की पहली पसंद, 30 हजार से ज्यादा सीटें आवंटित

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2026 08:50 AM

electrician  and  copa  emerged as the top choices for students in the first ph

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश के पहले चरण में इलेक्ट्रिशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) सबसे पसंदीदा

चंडीगढ़: प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश के पहले चरण में इलेक्ट्रिशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) सबसे पसंदीदा ट्रेड बनकर उभरे हैं। करीब 60 हजार आवेदनों के मुकाबले पहले चरण में कुल 30,395 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।

चयनित अभ्यर्थियों में 8,169 छात्राएं और 22,226 छात्र शामिल हैं। सरकारी आईटीआई की 53,028 सीटों में से 26,741 सीटों का आवंटन हुआ जबकि निजी आईटीआई की 16,156 सीटों में से 3,654 सीटें आवंटित की गईं। ट्रेडवार आंकड़ों में इलेक्ट्रिशियन सबसे आगे रहा जिसमें 4,711 सीटें आवंटित हुई। सीओपीए में 4,163, फिटर में 1,671, प्लम्बर में 1,328 व वेल्डर में 1,295 सीटों का आवंटन हुआ। हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ट्रेड में 1,147 और रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन ट्रेड में 1,068 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला है।

प्रथम चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन कार्य 21 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में चलेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद 22 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश शुल्क जमा किया जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!