Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Jul, 2026 08:22 PM

हरियाणा के जींद के जुलाना में एक शादी समारोह दौरान मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा
डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जींद के जुलाना में एक शादी समारोह दौरान मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ बदसलूकी, हाथापाई और उनके भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह सारी घटना 6 जुलाई की है। ब्राह्मणवास निवासी विकास ने शिकायत में बताया कि जब उसकी चाचा की बेटी का विवाह समारोह चल रहा था। तभी मासूम शर्मा अपनी बहन प्रिया से मिलने के लिए कमरे में गया था। इसी दौरान दूसरे कमरे में कुछ लोग नशा कर रहे थे। उन लोगों में मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज की।
यह मामला तब और बिगड़ गया जब मासूम शर्मा के सुरक्षा गार्ड ने इन युवकों को बदतमीजी करने से रोका। तो युवकों ने तुरंत अपने हथियार निकाल लिए और मासूम शर्मा से भी हाथापाई करने लगे। गनीमत रही कि मासूम शर्मा किसी तरह सूझबूझ दिखाते हुए वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्तिक नाम के युवक को नामजद किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों के गैंग कनेक्शन और हथियारों की सच्चाई का पता लगाया जा सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)