जींद में दर्दनाक हादसा: भात भरकर लौट रहे युवक के सिर पर गिरा बिजली का खंभा, रोहतक PGI में तोड़ा दम!

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 10:19 AM

electric pole falls on the head of a young man

जिले के गांव ढाठरथ और खेड़ी के बीच बिजली लाइन का एक खम्भा अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर पर आकर गिय जिस कारण उसकी मौत हो गई।

जींद: जिले के गांव ढाठरथ और खेड़ी के बीच बिजली लाइन का एक खम्भा अचानक एक मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर पर आकर गिय जिस कारण उसकी मौत हो गई। सिंघाना गांव के कुलदीप ने पुलिस को दो शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को वह परिवार के लोगों के साथ गांव रायचंदवाला में भात भरने के लिए गया हुआ था। भात भरकर जब वह वापस अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव सिंघाना जाने के लिए कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले। उसका रिश्तेदार राजेश अपनी मोटरसाइकिल पर उसके भतीजे अंकित को बैठाकर आगे चल रहा था।
 
जब वे गांव ढाठस्थ से आगे खेड़ी की तरफ पहुंचे तो दोपहर के समय रोड के साथ लगती बिजली की लाइन का खम्भा अचानक राजेश के मोटरसाइकिल पर गिर गया और उसके भतीजे अंकित के सिर में जा लगा जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जींद के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए करनाल ले गए। बाद में उसे रोहतक पी.जी. आई. रैफर कर दिया गया लेकिन उसने हालत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने संबंधित बिजली कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांब शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!