17 को हाइड्रोजन सहित तीन नई ट्रेनों की सौगात, जानें क्या रहेगा खास...यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2026 02:35 PM

three new trains including a hydrogen powered one to be launched on the 17th

उत्तर रेलवे यात्रियों को 17 जुलाई को तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों का शुभारंभकरेंगे। इनमें सबसे खास देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन है, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी

अंबाला: उत्तर रेलवे यात्रियों को 17 जुलाई को तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों का शुभारंभकरेंगे। इनमें सबसे खास देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन है, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसके अलावा पंजाब के कतरोली से अंबाला छावनी तथा जालंधर छावनी से वाराणसी के बीच भी नई ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। संवाद

जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रेन संख्या 04410 जींद से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यह ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा हाल्ट, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना हाल्ट, खंदराई, गोहाना, रभड़ा हाल्ट, लाठ हाल्ट, मोहाना हरियाणा और बरही स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी।

कतरोली-अंबाला छावनी विशेष

ट्रेन संख्या 04506 17 जुलाई को दोपहर 3:40 बजे कतरोली (पंजाब) से रवाना होकर रात 9:20 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। मार्ग में यह दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद, राजपुरा और अंबाला सिटी स्टेशनों पर ठहरेगी।

जालंधर छावनी-वाराणसी विशेष

ट्रेन संख्या 04686 जालंधर छावनी से दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!