‘RTI और CM विंडो वापस ले, नहीं तो जान से मार देंगे’... जींद में बिजली कर्मियों पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, 5 पर केस दर्ज

Edited By Harman, Updated: 20 Sep, 2026 09:46 AM

serious charges of assaulting youth on electricity workers in jind

रियाणा के जींद में युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जींद : हरियाणा के जींद में युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सफीदों उपमंडल के गांव हाट का मामला है। शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों पुलिस ने 5 बिजली कर्मचारियों 1 लाइनमैन, 1 ऑप्रेटर, 2 जे.ई., व एस.डी.ओ. ग्रामीण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता प्रवीण ने पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर की रात करीब 10.30 बजे उसके घर बिजली की वाल्टेज बढ़ने व कम होने पर वह शिकायत दर्ज करवाने बिजली घर हाट गया था। उसने आरोप लगाया कि वहां उसने शिकायत दर्ज करने के लिए बिजली कर्मचारियों से शिकायत रजिस्टर मांगा। प्रवीण के अनुसार इसी दौरान लाइनमैन व ऑप्रेटर ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह वही है, जिसने उनके जे.ई., एस.डी.ओ. के खिलाफ आर.टी.आई. और सी.एम. विंडो पर शिकायत लगा रखी है। इसके बाद आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की बात करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर उसे बंधक बनाकर सिर व दोनों हाथों पर लाठी-डंडों से वार किए। इस दौरान उसकी मोबाइल फोन से वीडियो बनाई गई। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि अगले दिन तक एस.डी.ओ. के खिलाफ लगाई गई आर.टी.आई. व सी.एम. विंडो पर दी गई शिकायत वापस नहीं ली तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

उसके हाथ जुड़वाकर जबरन सी.एम. विंडो वापस लेने की हामी भरवाने की वीडियो बनाई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 2 आरोपी कहीं से तेल लाने की बात कहते हुए वहां से चले गए और उसे जिंदा जलाने की बात कही। इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर घर पहुंचा और अपनी जान बचाई। इसके बाद वह सफीदों के सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर रैफर किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!