Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2026 07:46 AM

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीचर ने क्लास में 2 मिनट लेट पहुंचने पर बच्चे को पीटते हुए उसकी आंख पर डंडा मार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को खानपुर कलां गांव स्थित महिला मैडीकल काले
गोहाना: सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीचर ने क्लास में 2 मिनट लेट पहुंचने पर बच्चे को पीटते हुए उसकी आंख पर डंडा मार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को खानपुर कलां गांव स्थित महिला मैडीकल कालेज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे रोहतक के पी. जी. आई. अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पीड़ित बच्चे के अनुसार वह शौचालय में गया हुआ था। इसके चलते वह क्लास में 2 मिनट की देरी से पहुंचा।
इस पर मैडम ने उसके पहले हाथ ऊपर करवाए। इसके बाद उसे मुर्गा बनाया तथा डंडे से पीटा। आंख पर डंडा लगने से वह खुल नहीं पा रही है तथा चेहरे पर भी सूजन है। पीड़ित बच्चे का मैडीकल परीक्षण भी करवाया गया। उसके अभिभावक नाराज हैं कि न तो पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई की, न ही टीचर ने अपनी गलती मानी। जब इस विषय में बी.ई.ओ. बलजीत गहलावत से संपर्क किया गया, उन्होंने ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में होने से इंकार किया।