लापरवाही की हद! हिसार के जहाजपुल चौक पर मेनहोल में गिरकर 19 वर्षीय हेल्पर की मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 03:40 PM

19 year old helper dies after falling into a manhole at hisar s jahazpul chowk

जहाजपुल चौक पर मेनहोल में सफाई कार्य के दौरान उसमें गिरकर 19 वर्षीय हेल्पर मेहरबान की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। अन्य कर्मियों ने मेहरबान को मेनहोल से निकालकर

हिसार: जहाजपुल चौक पर मेनहोल में सफाई कार्य के दौरान उसमें गिरकर 19 वर्षीय हेल्पर मेहरबान की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। अन्य कर्मियों ने मेहरबान को मेनहोल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शनिवार को मेहरबान के पिता यूपी के हाथरस वासी हबीब, भाई फहीम हिसार पहुंचे।

पुरानी सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज सुभाष ने फहीम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट में मौत की सही वजह सामने आएगी। मामले में अटैक आने या गैस चढ़ने पर बेसुध होकर मेनहोल में गिरने का शक भी जताया जा रहा है। पिता ने बताया

मेनलाइन की सुपर सकर मशीन से सफाई चल रही है। जिस हेल्पर मेहरबान के साथ हादसा हुआ है, वह ऊपर खड़ा था। जिसे मेनहोल में प्लग करने के लिए उतरना था, वह सेफ्टी बेल्ट व मास्क के साथ तैयार था। - तरूण गर्ग, एसई पब्लिक हेल्थ

कि मेहरबान को 8 जुलाई को काम के लिए दोस्त लेकर आया था। यह 4 दिनों में दूसरी घटना है। 15 जुलाई को गंगवा गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उतरे एक सफाईकर्मी की मौत हुई थी। सुरक्षा प्रबंधों में चूक के कारण उक्त हादसे हुए हैं। इसके बाद भी विभाग नहीं जागा। मंत्री रणबीर गंगवा ने चेताया था कि पुनः लापरवाही से हादसे में किसी की जान जाती है तो संबंधित ठेकेदार, विभाग अधिकारी की जवाबदेही होगी। इसके बावजूद चार दिन में लापरवाही  एक और जान लील गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!