14 वर्षीय लड़की की हत्या कर गड्ढे में दबाया शव, आवारा कुत्तों ने नोचा तो खुला खौफनाक राज

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 09:35 AM

14 year old girl murdered and body buried in a pit

गांव मलिकपुर में धतूरी रोड स्थित तालाब के निकट शनिवार शाम को करीब 14-15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव तालाब के पास गड्ढे में दबा हुआ था और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सोनीपत: गांव मलिकपुर में धतूरी रोड स्थित तालाब के निकट शनिवार शाम को करीब 14-15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव तालाब के पास गड्ढे में दबा हुआ था और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि धतूरी रोड पर मलिकपुर में तालाब के पास एक शव गड्ढे में दबा रखा है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गड्ढे से शव निकलवाया।

इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराने के साथ ही शव को निकालने की वीडियोग्राफी भी कराई गई। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला जिससे मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के एक हाथ को कुत्तों ने नोच खाया था।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!