हरियाणा में खनन माफिया की दबंगई, छापेमारी के दौरान एनफोर्समेंट टीम पर हमला; 2 लोगों पर FIR दर्ज

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 10:58 AM

enforcement team attacked during raid against illegal mining

हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया।

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम पर कथित तौर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोपियों पर अधिकारियों के साथ मारपीट करने, मोबाइल फोन छीनने, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर की शिकायत पर सेक्टर-27 पुलिस स्टेशन ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर चंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि ओपी जिंदल ग्लोबल सिटी में प्लॉट नंबर B-112 पर निरीक्षण के दौरान बिना वैध अनुमति के मिट्टी खोदी जा रही थी। मौके पर अनुमानित 204 मीट्रिक टन मिट्टी अवैध रूप से खोदी हुई पाई गई। विभाग ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB मशीन जब्त कर RTA पार्किंग यार्ड में खड़ी कर दी और प्लॉट मालिक को जुर्माना भरने का नोटिस जारी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!