बिना एक्स्ट्रा चार्ज, सिर्फ 25 रूएप में सफर: आज से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन!

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 08:34 AM

the country s first hydrogen train hits the tracks today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद देश की पहली हाइड्रोजन इंधन आधारित ट्रेन रविवार से जींद-सोनीपत रेलखंड पर नियमित रूप से यात्रियों के लिए संचालित होगी। रेलवे ने इसकी समय

डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद देश की पहली हाइड्रोजन इंधन आधारित ट्रेन रविवार से जींद-सोनीपत रेलखंड पर नियमित रूप से यात्रियों के लिए संचालित होगी। रेलवे ने इसकी समय-सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि प्रत्येक शुक्रवार नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) के कारण इसका संचालन नहीं होगा।

शुक्रवार रात ट्रेन को निर्धारित रखरखाव के लिए शकूरबस्ती रेलवे वर्कशॉप भेजा गया था। आवश्यक निरीक्षण और मेंटेनेंस के बाद शनिवार देर रात ट्रेन वापस जींद पहुंच गई। रविवार सुबह यह अपने निर्धारित समय पर जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना होगी। सामान्य पैसेंजर ट्रेन जितना ही किराया रेलवे ने स्पष्ट किया है कि हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका किराया सामान्य पैसेंजर ट्रेन के समान रहेगा। जींद से सोनीपत तक का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्री सामान्य अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। 

12 स्टेशनों पर होगा ठहराव
हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच कुल 12 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी ट्रेन मैनेजर राजेश कुमार और उनके सहयोगी प्रतीक संभालेंगे। हाइड्रोजन ईंधन आधारित यह ट्रेन भारतीय रेलवे की हरित ऊर्जा पहल का महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नियमित संचालन शुरू होने से जीद-सोनीपत रेलखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल रेल सेवा का लाभ मिलेगा

सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होगी

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से रखाना होगी। इसके बाद यह जींद सिटी (7:46), पांडू पिंडारा (7:54), ललितखेड़ा हाल्ट (8:07), भंभेवा (8:17), ईसापुर खेडी हाल्ट (8:24), बुटाना (8:31), खंदराई हाल्ट (8:39), गोहाना (8:47), राबड़ा हाल्ट (8:56), लाड (9:05), मोहाना हरियाणा (9:14) और वरवासनी (9:25) होते हुए सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। जींद से सोनीपत तक 89 किलोमीटर की दूरी ट्रेन लगभग दो घंटे में तय करेगी। इस दौरान इसकी औसत गति 44.45 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

वापसी में सुबह 10:40 बजे हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत से चलेगी

बापसी में ट्रेन सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होगी। यह बरवामनी (10:50), मोहाना हरियाणा (11:01), लाड (11/10), राबड़ा (11:19), गोहाना (11:28), खंदराई हाल्ट (11:49), बुटाना (11:57), ईसापुर खेड़ी (12:04), भंभेवा (12:11), लतितखेड़ा (12:21), पांडू पिंडारा (12:34) और जींद सिटी (12:42) होते हुए देपहर 1:00 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन की औसत गति 38.18 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और सोनीपत से जींद पहुंचने में करीब 2 घंटे 20 मिनट लगेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!