देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jul, 2026 06:59 PM

country s first hydrogen train will give new speed to developed india from jind

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का

चंडीगढ़/जींद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत–विकसित हरियाणा' के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लिए हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक नई रेल सेवा नहीं, बल्कि भारत की हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे आयोजन को पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) स्वरूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 

 तकनीकी विद्यार्थियों को मिलेगा भविष्य की तकनीक को समझने का अवसर 
मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेष यात्रा में विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि वे स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।

 22 जिला मुख्यालयों पर होगा लाइव प्रसारण 
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि हरियाणा के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेशभर के नागरिक कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

 इको-फ्रेंडली आयोजन बनेगा उदाहरण 
बड़ौली ने बताया कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया जा सके।

सड़क, स्वास्थ्य और रेलवे क्षेत्र को मिलेगी नई गति 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं, प्रदेश को विकास की नई सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। उन्होंने बताया कि भिवानी एवं नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शुभारंभ होगा। अंबाला-कालाअंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से संबंधित परियोजनाएं, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हांसी-बरवाला फोरलेन जैसी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, डिप्टी स्पीकर के मीडिया सलाहकार सन्नी मग्गू, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, जिला आईटी प्रमुख विकास श्योकंद, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!