हरियाणा में बड़ा एक्शन! ग्रुप-डी के 59 कर्मचारियों की नौकरी गई, उम्मीदवारी रद्द...जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 10:24 AM

haryana 59 group d employees lose their jobs candidatures cancelled

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप-डी की भर्ती में हिसार मंडल के जिलों के अपात्र पाए गए 59 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही उपायुक्त कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत ऐसे कर्मचारियों

फतेहाबाद:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप-डी की भर्ती में हिसार मंडल के जिलों के अपात्र पाए गए 59 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही उपायुक्त कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत ऐसे कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी पूर्व सैनिक कोटे से नौकरी पर लगे थे लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं दे पाए।

हिसार मंडलायुक्त ने हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद और हांसी के उपायुक्तों को पत्र जारी कर कहा कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित वे कर्मचारी जो उपायुक्त कार्यालयों में अस्थायी रूप से कार्यरत थे उनमें से अपात्रों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाए व उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दें।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के 25 अप्रैल 2025 के पत्र के आधार पर इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद 30 जनवरी 2026 को संबंधित अभ्यर्थियों को मंडल आयुक्तों के माध्यम से नोटिस जारी किए गए।

अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए जवाब व भर्ती नियमों की समीक्षा के बाद सरकार ने अपात्रों की उम्मीदवारी रद्द करने व सेवामुक्त करने का निर्णय लिया है। मानव संसाधन विभाग ने उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश संबंधित अभ्यर्थियों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेजकर भी सूचना दे दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!