हरियाणा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, बढ़े तापमान के बीच लोगों को मिला सुकून

Edited By Harman, Updated: 04 Aug, 2026 04:16 PM

heavy rains accompanied by strong winds brought relief from the heat in haryana

काफी दिनों की उमस और भीषण गर्मी के बाद मंगलवार दोपहर टोहाना में झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही बाजारों और गलियों में ठंडी हवा चल पड़ी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

टोहाना (सुशील सिंघला) : काफी दिनों की उमस और भीषण गर्मी के बाद मंगलवार दोपहर टोहाना में झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही बाजारों और गलियों में ठंडी हवा चल पड़ी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के हिसार रोड, रतिया रोड, डांगरा रोड, भुना रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल और सदर थाना जलमग्न हो गया।

स्थानीय दुकानदार चिराग बत्रा ने बताया, "काफी टाइम बाद टोहाना में बारिश हुई है। गर्मी से लोग बिलकुल परेशान हो चुके थे। अब मौसम अच्छा हो चुका है और वातावरण बिलकुल ठंडा हो गया है।" उन्होंने कहा कि बारिश का लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे।

बारिश की बूंदें गिरते ही बच्चे सड़कों पर निकल आए और पानी में मौज-मस्ती करने लगे। दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली। मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियां भीगती नजर आईं और सड़कों पर पानी भर गया। पीले-काले डिवाइडर के पास "पप्पू आइस्क्रीम" और अन्य दुकानों के आगे लोग छाता लेकर चलते दिखे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!