Muskan Suicide Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, हाथों और कंधे के पास आई चोट का सच आया सामने

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 03:03 PM

major revelation in post mortem report muskan suicide case

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि मुस्कान की मृत्यु आत्महत्या (Suicide)

रोहतक: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि मुस्कान की मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई थी। हालांकि, मुस्कान के दोनों हाथों और कंधे के पास पुरानी व हल्की चोटों के निशान पाए गए हैं, लेकिन ये निशान मारपीट के हैं या नहीं, यह रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मंगलवार दोपहर फरमाणा में दोनों गांवों की संयुक्त पंचायत हुई। दो घंटे चली पंचायत में बहुअकबरपुर गांव से गए प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि आरोपी शीलू बल्हारा, भाई मनीष, पिता सुरेंद्र और मां निशा देवी के खिलाफ मुस्कान की तेरहवीं की रस्म तक पुलिस कार्रवाई न की जाए।

पहले केवल सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी रुकवाने की मांग की गई थी। दो घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्ष का चारों आरोपियों शीलू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष की गिरफ्तारी रुकवाने पर सहमत हो गए। सहमति के बाद मुस्कान के पिता व केस में शिकायतकर्ता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर उर्फ बिट्टू के साथ पंचायती बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे और ई-साक्ष्य एप पर बयान दर्ज कराए।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित  का कहना है कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाकर पूछताछ करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!