(VIDEO) Gurugram में बारिश के बाद 'महाजाम', Delhi-Jaipur Expressway पर लगा किलोमीटरों लंबा ट्रैफिक...गाड़ियों के पहिए थमे

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 01:33 PM

a traffic jam stretching for kilometers on the delhi jaipur expressway

साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के तुरंत बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के तुरंत बाद दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया।

PunjabKesari

सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमने से दफ्तर जाने वालों, स्कूली बच्चों और आम यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।  दफ्तर जाने वाले और दूसरे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा है, जबकि लोगों से सावधानी बरतने और ट्रैफिक अपडेट देखकर सफर करने की अपील की गई है।


एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड पर जलभराव के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।  जलभराव वाली सड़कों पर कई दोपहिया और चार पहिया वाहन बंद पड़ गए, जिससे ट्रैफिक जाम और अधिक गहरा गया। भारी बारिश के बाद अचानक लगे जाम के कारण ऑफिस गोअर्स समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए, जबकि कई जगहों पर स्कूल बसें भी फंसी रहीं। 

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के जवान मुख्य चौराहों पर मुस्तैद होकर पानी की निकासी और वाहनों को निकालने में जुटे रहे। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि हर बार थोड़ी सी बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे और अंदरूनी सड़कों की हालत बदतर हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की से मध्यम बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आम जनता को हर मानसून में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!