NH-48 पर ट्रक से हुआ गैस रिसाव, ट्रैफिक पुलिस के जवान की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jul, 2026 09:12 PM

gas leak from truck on nh 48 major accident averted

एनएच-48 पर शिकोहपुर के निकट सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए एक ट्रक में लगी सीएनजी किट से गैस रिसाव हो गया। समय रहते ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक रुकवाया और आपातकालीन सेवाओं को सूचना देकर स्थिति को नियंत्रित कराया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एनएच-48 पर शिकोहपुर के निकट सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए एक ट्रक में लगी सीएनजी किट से गैस रिसाव हो गया। समय रहते ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक रुकवाया और आपातकालीन सेवाओं को सूचना देकर स्थिति को नियंत्रित कराया। ट्रैफिक पुलिस के जवान की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एनएच-48 पर शिकोहपुर के पास एक ट्रक-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक में लगी सीएनजी किट से गैस का रिसाव होने लगा। उस समय ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संदीप ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल कार्रवाई की। सिपाही संदीप ने सबसे पहले एनएच-48 पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित तरीके से रोककर दुर्घटनास्थल को घेर लिया, ताकि किसी भी वाहन की चिंगारी या अन्य कारणों से आग लगने जैसी घटना न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने डायल-112 के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम और संबंधित आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सूचना दी।
 

सूचना मिलते ही पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं और समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गुरुग्राम पुलिस ने सिपाही संदीप की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की सजगता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!