ठेके के बाहर खड़े होकर छलका रहे थे जाम, एक दिन अभियान चलाकर पुलिस ने पकड़ लिए 228 शराबी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jul, 2026 10:02 AM

gurgaon police apprehended 228 drunkards during a one day drive

शराब के ठेके के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दिन अभियान चलाकर गुड़गांव पुलिस ने 228 शराबियों को धर दबोचा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शराब के ठेके के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ गुड़गांव पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दिन अभियान चलाकर गुड़गांव पुलिस ने 228 शराबियों को धर दबोचा है। इन सभी के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम को देखते ही कई शराबियों ने पुलिस के चंगुल से बचकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ज्यादातर को मौके पर धर दबोचा और संबंधित थाने ले गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई एयर इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई।

 

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान ईस्ट जोन से 78, वेस्ट जोन से 73, साउथ जोन से 48 व मानेसर जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!