द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, युवती गंभीर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Jul, 2026 04:50 PM

car collasped with truck on dwarka expressway two dead and one injured

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-93 स्थित परीना टॉवर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-93 स्थित परीना टॉवर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठी एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दिल्ली के उत्तम नगर से दोस्तों का यह समूह कार में सवार होकर गुरुग्राम में फुटबॉल मैच देखने आ रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अचानक लेन बदलते हुए कार के आगे ब्रेक लगा दिए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी निवासी मोहित सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मामा का लड़का 22 वर्षीय दीपक मलिक निवासी वाणी विहार उत्तम नगर दिल्ली अपने दोस्त 21 वर्षीय सक्षम सचदेवा निवासी विजय विहार, उत्तम नगर और प्रगति वशिष्ठ के साथ कार में सवार होकर रविवार देर रात करीब 12:30 बजे गुरुग्राम में फुटबाल मैच देखने के लिए निकले थे। मैच देखकर वापसी के दौरान सोमवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे जब उनकी गाड़ी सेक्टर-93 परीना टॉवर के पास पहुंची, तो आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक लेन बदली और ब्रेक लगा दिए। कार चला रहे सक्षम गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

 

PunjabKesari

 

हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल और द्वारका स्थित निजी अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने दीपक मलिक और सक्षम सचदेवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठी प्रगति वशिष्ठ को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-93 चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को द्वारका एक्सप्रेस वे से हटवाया गया। शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 281 (तेजी व लापरवाही से वाहन चलाना) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनो के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!