भीषण सड़क हादसा: गोवंश से भरे वाहन के पास कार्रवाई कर रहे पुलिस जवान की मौत, ASI गंभीर रूप से घायल

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2026 11:56 AM

police personnel taking action near a vehicle loaded with cattle killed

नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब बृहस्पतिवार को सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान

नूंह(अनिल मोहिनया): नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब बृहस्पतिवार को सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन तथा टक्कर मारने वाले ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!