अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, दो ढाबों पर पुलिस की रेड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Aug, 2026 11:07 PM

dhaba owners arrested for illegally serving liquor

ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कर ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। यहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कर ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। यहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही थी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सीएम फ्लाइं ()ग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव पंडाला स्थित हैप्पी कैफे पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इस सूचना पर टीम ने रेड कर कैफे संचालक को काबू किया। कैफे संचालक की पहचान दिल्ली निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई। उससे जब शराब परोसने से संबंधित लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराने के साथ ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

 

वहीं, दूसरी तरफ  गश्त के दौरान एएसआई निशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डीके ढाबा (द्वारका एक्सप्रेसवे) पर बिना लाइसेंस व परमिट के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो वहां शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए। काउंटर पर मौजूद मालिक देवेंद्र से पूछताछ की गई, तो वह आबकारी नियमों से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने ढाबा मालिक देवेंद्र निवासी खेड़की दौला को रंगे हाथों काबू कर गिरफ्तार किया है।  मौके से खाली शराब की बोतलें तथा गिलास बरामद कर सील किए गए। पुलिस ने सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!